Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

International Yoga Day 2025: बस 5 से 10 मिनट, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं ये योगासन

भस्त्रिका प्राणायाम से आंखों की थकान दूर

03:32 AM Jun 17, 2025 IST | IANS

भस्त्रिका प्राणायाम से आंखों की थकान दूर

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए केवल 5 से 10 मिनट के योगासन और प्राणायाम बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। भस्त्रिका प्राणायाम और त्राटक ध्यान तकनीक आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और दृष्टि सुधारने में सहायक हैं। आंखों को घुमाना और पलकें झपकाना भी आंखों की थकान और तनाव को दूर कर सकते हैं।

कोमल, संवेदनशील और शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों की बात करें तो दुनिया की खूबसूरती से रूबरू कराने वाली आंखों का नाम लेना लाजिमी है। आज के समय में हम घंटों स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं, ऐसे में आंखों की कमजोरी और थकान आम समस्या बन चुकी है। लेकिन, केवल 5 से 10 मिनट के योगासन और प्राणायाम से आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ भी रखने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए भस्त्रिका प्राणायाम बेहद फायदेमंद होता है। इसमें तेजी से सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया होती है। इसे एक बार में 2 से 3 मिनट ही करना चाहिए। भस्त्रिका आंखों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है, जिससे दृष्टि साफ होती है और आंखों की थकान दूर होती है।त्राटक एक ध्यान तकनीक है, जिसमें किसी बिंदु जैसे मोमबत्ती की लौ या सर्कल को बिना पलक झपकाए देखा जाता है। इसे शांत जगह पर करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार इसे नियमित रूप से करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, एकाग्रता बढ़ती है और दृष्टि अच्छी होती है। इसे करने के बाद आंखें बंद कर कुछ मिनटों के लिए आराम करना चाहिए।

आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस आसान में आंखों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोलाकार घुमाना चाहिए। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तनाव कम होता है और रक्त संचार भी बेहतर बनता है।आंखों के लिए एक और आसान अभ्यास है आंखों की पलकों को झपकाना। लैपटॉप, डेस्कटॉप पर काम या मोबाइल चलाने के दौरान हम अक्सर कम पलक झपकाते हैं, जिससे आंखें सूख जाती हैं। हर 20-30 सेकंड में 10 बार तेजी से पलकें झपकाएं। यह आंखों को नमी देता है और सूखेपन से बचाता है।

हथेली से आंख ढंकना (पामिंग): अपनी हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर हल्के से रखें। 1-2 मिनट तक गहरी सांस लें। यह आंखों को आराम देता है और तनाव कम करता है।अपने दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखना चाहिए। इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिंकाई करती है। इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए करना चाहिए, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

International Yoga Day 2025: योग करते समय गलती से भी न करें ये मिस्टेक्स

Advertisement
Advertisement
Next Article