Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सोने में निवेश करने से एक साल में हो जाएगी छप्परफाड़ कमाई

06:25 AM Nov 20, 2024 IST | Samiksha Somvanshi

अभी शादियों का मौसम है और लोग खूब सोना-चांदी खरीद रहे हैं, जो कही न कहीं एक अच्छा निवेश का तरीका है।

Advertisement

कुछ दिनों पहले सोना सस्ता हुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत फिर से बढ़ने लगी है।

गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि अगले साल सोना और महंगा हो सकता है। इसकी वजह से केंद्रीय बैंकों की खरीद और ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।

गोल्डमैन सैक्स ने बताया कि 2025 तक सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। बैंकों और निवेशकों की रुचि की वजह से इसकी मांग बढ़ रही है।

अमेरिका की नीतियां, जैसे ब्याज दरों में बदलाव और व्यापार से जुड़ी परेशानियां, सोने की कीमतें बढ़ा सकती हैं और लोग इसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।

आज नोएडा में 22 कैरेट सोना 7,165 रुपए प्रति ग्राम है, जो कल 7,095 रुपए था। 24 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 7,523 रुपए हो गई है।

त्योहारी मौसम और आगे बढ़ने वाली कीमतों के चलते लोग सोना खरीद रहे हैं। सोना अभी थोड़ा महंगा है, लेकिन फ्यूचर में और ज्यादा महंगा हो सकता है।

पिछले दिनों सोने की कीमत में गिरावट आई थी, तब लोगों ने खूब सोना खरीदा। अब कीमतें बढ़ने लगी हैं और इसकी वजह से सही समय पर खरीदने वालों को फायदा हुआ है।

Advertisement
Next Article