MP के शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का होगा आयोजन, रोजगार के मिलेंगे अवसर
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 2 लाख 7 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव
मध्यप्रदेश के शहडोल जिला में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का 16 जनवरी 2025 को आयोजन होगा। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस आयोजन में 5,000 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है लगभग 2 लाख 7 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में कई बड़ी कंपनियां भी शामिल होंगी।
प्रगति का नव उद्घोष,
अब तैयार है हमारा शहडोल!शहडोल में 16 जनवरी, 2025 को होने वाले 7वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश की प्रगति को मिलेगी नई उड़ान।#RICShahdol #InvestMP #InvestInMP #GIS2025 pic.twitter.com/r2feET7FWG
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 15, 2025
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
मध्यप्रदेश के शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उम्मीद है कि रोजगार औऱ व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश की प्रगति को नई उड़ान मिलेगी।