टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोनिया , खड़गे सहित कई नेताओं को भेजा निमंत्रण

12:29 AM Dec 21, 2023 IST | Shera Rajput

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी , लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ,मनमोहन सिंह और एच डी देवेगौड़ा को आमंत्रित किया गया है।
वही, सूत्रों का कहना है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें निमंत्रण भेजा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को ये निमंत्रण व्यक्तिगत रूप से भेजा गया है।
सूत्रों का कहना है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ये निमंत्रण दिया और आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की संभावना है. ट्रस्ट ने कहा कि विभिन्न परंपराओं के श्रद्धेय संतों के अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में देश को गौरवान्वित करने वाले सभी प्रमुख व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है।
वही ट्रस्ट ने आगे कहा कि समारोह में भाग लेने के लिए विभिन्न संप्रदायों के लगभग 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article