Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

स्वर्ण पदक विजेताओं के कोच को 12.5 लाख देगा आईओए, मीराबाई चानू के कोच को मिलेंगे 10 लाख

तोक्यो खेलों की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगा।

05:10 PM Jul 24, 2021 IST | Ujjwal Jain

तोक्यो खेलों की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगा।

तोक्यो खेलों की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगा। 
Advertisement
आईओए ने शनिवार को ओलंपिक पदक विजेताओं के प्रशिक्षकों के लिये पुरस्कार राशि की घोषणा की। इसके अनुसार स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को 12.5 लाख रुपये, रजत विजेता के कोच 10 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता के कोच को 7.5 लाख रुपये दिये जाएंगे। 
आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘हमें ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी तैयार करने के लिये प्रशिक्षकों को भी पुरस्कृत करना होगा। वे दिन रात खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। वे भी खिलाड़ियों की तरह कड़ी मेहनत और बलिदान कर रहे हैं। ’’ 
आईओए ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख और प्रत्येक भागीदार राष्ट्रीय खेल महासंघ को बोनस के रूप में 25 लाख रुपये देगा। उसने रजत पदक विजेता के लिये 40 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता के लिये 25 लाख रुपये की घोषणा की। 
Advertisement
Next Article