W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

2027 में Apple iPhone 19 नहीं 20वीं सीरीज होगी लॉन्च! जानें कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला?

02:45 PM Oct 29, 2025 IST | Amit Kumar
2027 में apple iphone 19 नहीं 20वीं सीरीज होगी लॉन्च  जानें कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला
iphone 20 Kab Launch Hoga, Photo (s-m)
Advertisement

iphone 20 Kab Launch Hoga: Apple हाल ही में ने अपनी लेटेस्ट सीरीज iPhone 17 लॉन्च की है। अब कंपनी अपनी नेक्स्ट जनरेशन के मॉडल को पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है वह सीधे iPhone 19 की बजाय iPhone 20 लॉन्च कर सकती है। ऐसा इसलिए किया जा सकता है क्योंकि यह कंपनी के 20वीं सालगिराह के मौके पर ‘विशेष एडिशन’ के तौर पर माना जा रहा है।

iphone 20 Kab Launch Hoga: क्यों खास होगा iPhone 20?

मार्केट एनालिस्ट Heo Moo‑yeol का कहना है कि यह कदम एप्पल की 2017 वाले रणनीति की याद दिलाता है, जब कंपनी ने अपनी 10वीं सालगिराह पर iPhone X लॉन्च किया था। उनके अनुसार, iPhone 20 भी इसी तरह “सालगिरह का विशेष मॉडल” होगा।

Apple iPhone 20 Features: कब होगा लॉन्च?

रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 20 को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। यह लांच कंपनी के परंपरागत सेप्टेम्बर इवेंट से अलग हो सकता है—यानी पहली छमाही (जनवरी-जून) में भी आ सकता है। एप्पल आमतौर पर हर साल सितंबर में नए iPhone पेश करती आई है।

iphone 20 Kab Launch Hoga
iphone 20 Kab Launch Hoga, Photo (s-m)

iPhone 20 Leaks and Rumors: कौन-कौन से मॉडल होंगे?

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि iPhone 20 के साथ एप्पल “स्मार्ट कीमत वाला मॉडल iPhone 18e भी लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी के प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो उसमें 3 मॉडल iPhone 20 Air, iPhone 20 Pro और iPhone 20 Pro Max को भी पेश कलर सकती है। साथ ही, कंपनी अपनी पहली फोल्डेबल iPhone मॉडल के बाद दूसरी जनरेशन यानी iPhone Fold 2 भी 2027 में ला सकती है। इसके पहले मॉडल की शुरुआत 2026 में हो सकती है।

क्या होगा iPhone 18 मॉडल का भविष्य?

इंडस्ट्री रिपोर्ट्स यह भी संकेत देती हैं कि एप्पल 2026 में स्टैंडर्ड मॉडल iPhone 18 बंद कर सकती है। उस साल कंपनी केवल नए मॉडल ला सकती है जैसे: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नया “Air” वेरिएंट। साथ ही पहला फोल्डेबल iPhone मॉडल भी उस वर्ष देखने को मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इन सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

iphone 20 Kab Launch Hoga
iphone 20 Kab Launch Hoga, Photo (s-m)

आधिकारिक तौर पर कंपनी का क्या कहना है?

एप्पल ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की है कि iPhone 20 कब आएगा, किस तरह के वेरिएंट होंगे, या iPhone 18 मॉडल को बंद किया जाएगा या नहीं। इन सबको लेकर मुख्य जानकारी शायद कंपनी के हार्डवेयर इवेंट में आमतौर पर सितंबर में सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: KYV For FASTag Users: फास्टैग के बाद गाड़ियों के लिए KYV हुआ अनिवार्य, वाहन मालिकों की बढ़ेगी मुसीबतें! जानें पूरी प्रक्रिया

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×