iPhone और iPad उपयोगकर्ता सावधान! खतरे में है आपका फोन, मोदी सरकार ने जारी की चेतावनी
iPhone और iPad के लिए सुरक्षा अलर्ट, सरकार ने दी चेतावनी
भारत सरकार ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। CERT-In के अनुसार, iOS और iPadOS में एक खामी पाई गई है जो Darwin नोटिफिकेशन से जुड़ी है। इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपका डेटा चुरा सकते हैं। यूजर्स को तुरंत अपना सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी गई है।
भारत की मोदी सरकार ने iPhone और iPad यूजर्स के लिए एक बड़ी स चेतावनी जारी की है। केंद्रीय सरकार ने बताया है कि एप्पल और ios और iPadOS सॉफ्टवेयर में कुछ कमजोरियां देखी गई हैं। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर स्मैकर्स आपका पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं। ऐसे में वो आपका डिवाइस भी खराब कर सकते हैं। जी हां आपने सही सुना, भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने 12 मई को जारी अपने बुलेटिन में इस खतरे को ‘उच्च तीव्रता’ श्रेणी का बताया है। तो चलिए जानते है आखिर भारत सरकार ने किस वजह से चेतावनी जारी की है…
CERT-In के अनुसार iOS और iPadOS में एक बड़ी खामी पाई गई है। यह खामी Darwin नोटिफिकेशन से जुड़ी बताई जा रही है जो कि Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम यानी OS के CoreOS लेयर का एक हिस्सा है। इसमें कोई भी ऐप बिना किसी की अनुमति के सिस्टम नोटिफिकेशन को एक्सेस करके किसी और को ट्रांसमिट कर सकता है। इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स मैलिशियस ऐप के जरिए डिवाइस को टारगेट कर सकते हैं और उसे क्रैश भी कर सकते हैं।
CERT-In ने अपने रिपोर्ट में खुलासा किया है कि यह खतरा लेटेस्ट iPhone 16 से लेकर कई पुराने iPhone और iPad मॉडल्स पर मंडरा रहा है। पुराने सॉफ़्टवेयर वर्शन पर चलने वाले डिवाइस सबसे ज़्यादा जोखिम में हैं। अगर आप iOS 18.3 से पहले के वर्शन पर चलने वाले iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप बहुत ज़्यादा जोखिम में हैं।
iPhone और iPad यूजर्स जल्द करें ये उपाय
एप्पल भी अपने इस कमियों को बखूबी से जानता है, इसलिए वह चेतावनी भी जारी किया है।
इस खतरे से बचने के लिए यूजर्स को जल्द अपना फोन अपडेट कर लेना चाहिए।
अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग्स > जनरल > सॉफ्टवेयर अपडेट में जाना होगा और नवीनतम अपडेट इंस्टॉल करना होगा।
इसके साथ ही iPadOS 17.7.3 से पहले के वर्जन पर चलने वाले iPads, जिसमें iPad Pro 12.9” 2nd Gen, iPad Pro 10.5”, iPad 6th Gen शामिल हैं, भी खतरे में हैं। वहीं iPadOS 18.3 से पहले के वर्जन पर चलने वाले iPads, जैसे iPad Pro 13”, iPad Pro 12.9” 3rd Gen और बाद के मॉडल, iPad Pro 11” 1st Gen और बाद के मॉडल, iPad Air 3rd Gen और बाद के मॉडल, iPad 7th Gen और बाद के मॉडल, iPad mini 5th Gen और बाद के मॉडल भी खतरे में हैं।
लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, IT शेयरों में गिरावट