Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Android से iPhone में कैसे ट्रांसफर करें पूरा Data? जानें दो आसान तरीके

01:17 PM Feb 29, 2024 IST | Aastha Paswan

iPhone: अगर आप Android यूज़र हैं और अब iPhone पर शिफ्ट हो रहे हैं, तो यकीनन आपको नहीं मालूम होगा, कि कैसे अपने कॉन्टैक्स समेत बाकी डेटा को ट्रांसफर किया जा सकता है। अक्सर लोग इस प्रोसेस में काफई कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए हम आपको दो तरीकों के बारे में बताते हैं।

Highlights

Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर

Apple iPhone का भारत में हमेशा से ही क्रेज रहा है। हालांकि इसकी कीमत ज्यादा होती है, लेकिन इसके फैंस भी कम नहीं हैं। अगर आपने भी अभी एक नया iPhone लिया है तो आपके सामने ये तो जरूर दिक्कत आएगी कि अपने Android फोन का डेटा iPhone कैसे ट्रांसफर करें। लेकिन हम आपकी इस परेशानी को अपनी इस रिपोर्ट के जरिए दूर करेगें। आइए जानते हैं कि Android फोन का डेटा iPhone में कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

Advertisement

iOS App के जरिए

Apple ने आपके फोन डेटा को Android से iPhone में ट्रांसफर करने में मदद करने के लिए मूव टू iOS App बनाया है। यह प्रोसेस आपके सभी डेटा को कॉपी कर लेगी, जिसमें कॉन्टैक्ट, कैलेंडर, फोटो और ईमेल अकाउंट शामिल हैं।

इसके लिए सबसे पहले Move to iOs App को Android डिवाइस में इंस्टॉल करें। अब तब तक अपने नए iPhone में सेटअप प्रोसेस करें, जब तक Apps & Data स्क्रीन सामने न जाएगा। अब यहां से Move Data from Android सेलेक्ट करें। फिर अपने Android एंड्रॉयड में Move to iOS App ओपेन कर लें। अब दोनों डिवाइस पर Continue टैप करें और फिर move to iOS में terms & conditions को agree कर दें। फिर Move to iOS में उस कोड को डाल दें जो आपको iPhone में दिखाई देगा। इसके बाद इंस्ट्रक्शन को फॉलों ताकि ट्रांसफर को पूरा किया जा सके।

गूगल अकाउंट है दूसरा तरीका

अगर आप अपने Android कॉन्टैक्ट को Google अकाउंट में रखते हैं तो यह एक बढ़िया ऑप्शन है। यह नए iPhone और पहले से सेट किए गए iPhone दोनों के साथ काम करता है। आपको बस अपने Android के Google अकाउंट की जानकारी iPhone में जोड़ना है।

 

iPhone पर Settings ऐप को ओपेन कर लें। इसके बाद Mail पर टैप करके Accounts पर जाएं। 3-अब Add Accounts पर जाकर Google पर टैप करें। फिर Google अकाउंट को अपने iPhone में जोड़ने के लिए इंस्ट्रक्शन को फॉलों करें। इससे आपके Google अकाउंट में मौजूद सारी जानकारी ऑटोमैटिकली सिंक हो जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article