IPL-2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को आईपीएल-13 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया।
12:15 AM Oct 18, 2020 IST | Shera Rajput
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को आईपीएल-13 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया।
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। दिल्ली ने एक गेंद पहले पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 58 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। यह धवन का आईपीएल में पहला शतक है। अपनी इसपारी में उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया।
चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक जमाया और अंत में अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन पारियां खेलीं।
डु प्लेसिस ने अपनी 58 रनों की पारी में 47 गेंदों पर छह चौके, दो छक्के लगाए। उनके अलावा अंबाती रायडू ने 25 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की पारी खेली। जडेजा 13 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट लिए।
Advertisement
Advertisement