टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बुरी खबर, आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हुए लसिथ मलिंगा

इंडियन प्रीमियर लीग इस साल कोरोना महामारी के चलते यूएई दुबई में खेला जा रहा है। आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

12:57 PM Sep 03, 2020 IST | Desk Team

इंडियन प्रीमियर लीग इस साल कोरोना महामारी के चलते यूएई दुबई में खेला जा रहा है। आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

इंडियन प्रीमियर लीग इस साल कोरोना महामारी के चलते यूएई दुबई में खेला जा रहा है। आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यकीनन इस खबर से मुंबई इंडियंस के फैन्स जरूर मायूस हो जाएंगे। बता दें कि मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं। 
आईपीएल के इस सीजन में वह एक भी मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को मुंबई इंडियंस की टीम में लसिथ मलिंगा की जगह लिया गया है। युनाइटेड अरब अमीरात यानी यूएई में आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होगा। वैसे तो आईपीएल की सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं। 
आईपीएल 2020 से लसिथ मलिंगा के बाहर होने पर मुंबई इंडियंस ने बयान जारी करते हुए कहा, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के लिए लसिथ मलिंगा के रिप्लेसमेंट के तौप ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को साइन किया है। लसिथ मलिंगा ने निजी कारणों के चलते आईपीएल से नाम वापस लिया है और वो श्रीलंका में अपने परिवार के साथ रहना चाहतो हैं। पैटिंसन इस सप्ताह के अंत में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे, जो अबु धाबी में है। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस के ओनर आकाश अंबानी ने बयान में कहा, जेम्स हमारे लिए बिल्कुल सही हैं,उनके होने से टीम के लिए तेज गेंदबाजी के विकल्प बढ़ गए हैं। खासकर जिस कंडीशन में हम इस बार खेलने जा रहे हैं। मलिंगा लीजेंड हैं और मुंबई इंडियंस के लिए मजबूत स्तंभ रहे हैं। हम उन्हें इस आईपीएल में जरूर मिस करेंगे। हम समझते हैं कि श्रीलंका में उनका अपने परिवार के साथ रहना ज्यादा जरूरी है। हम जेम्स का मुंबई इंडियंस में स्वागत करते हैं। 

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में लसिथ मलिंगा का नाम आता है। आईपीएल में मलिंगा मुंबई इंडियंस की टीम में खेलते हैं और अब तक आईपीएल में अपने नाम 170 विकेट ले चुके हैं। 

मुंबई इंडियंस को चौथी बार टूर्नामेंट का चैंपियन लसिथ मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करके आखिरी गेंद पर बनाया था। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को मात्र दो रन की आवश्यकता आखिरी गेंद पर थी और उसी समय शार्दुल ठाकुर को मलिंगा ने एलबीडब्लयू आउट करके मुंबई को फाइनल मैच जीताया था। 
Advertisement
Next Article