IPL 2022: आखिर क्यों ट्रैंड हो रहा है #Boycott Chennai Super Kings?
IPL में अगर सबसे ज्यादा प्यार फैंस को किसी को मिलता है तो वो है चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके फ्रेंचाइजी। इसके पीछे की वजह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और इस फ्रेंचाइजी का क्रिकेट के प्रति प्यार है
IPL में अगर सबसे ज्यादा प्यार फैंस को किसी को मिलता है तो वो है चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके फ्रेंचाइजी। इसके पीछे की वजह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और इस फ्रेंचाइजी का क्रिकेट के प्रति प्यार है, लेकिन आईपीएल ऑक्शन 2022 के बाद ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है, जिसकी उम्मीद सीएसके फ्रेंचाइजी तो क्या किसी ने नहीं की होगी। जी हां, ट्विटर पर बॉयकॉट चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेंड कर रहा है। और वो भी इसके खुद के फैंस कर रहे है। आखरी इसके पीछे का कारण क्या है? चलिए आपको बताते हैं।
दरअसल, रविवार 13 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन दो दिन बाद खत्म हुआ और इसके एक दिन बाद यानि सोमवार को सोशल मीडिया पर #Boycott Chennai SuperKings ट्रेंड करने लगा। चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम के साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने श्रीलंकाई स्पिनर महीश थीक्षाना को खरीदा है।
आपको बता दे महीश थीक्षाना सिंहला समुदाय से हैं और तमिल लोगों में इस समुदाय के खिलाफ हमेशा से गुस्सा रहा है। सिंहली सैनिकों पर 2009 में LTTE के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान श्रीलंका में तमिलों के खिलाफ युद्ध अपराध करने का आरोप है। यही वजह है कि कई यूजर्स ने सोमवार को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा निकाला और बॉयकॉट चेन्नई सुपर किंग्स का समर्थन किया। इससे पहले महीश थीक्षाना को सीएसके ने 70 लाख में खरीदा है। जबकि उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये की थी।