W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IPL 2024 : CSK के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाड़

10:25 AM May 19, 2024 IST | Ravi Kumar
ipl 2024   csk के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाड़
Advertisement

वो कहते हैं ना तू अपनी जीत का इतना भी गुमान ना कर, तेरी जीत से ज्यादा तो मेरे हार के चर्चे हैं, यह कहावत जिसने भी लिखी होगी उसने कुछ तो जरूर सोचा होगा। क्योंकि क्रिकेट के मैदान पर यह फिर से सही साबित हुई। कल के मैच में भारतीय क्रिकेट फैंस 2 अलग-अलग हिस्सों में बंट गया है। पिछली बार जिस धोनी ने चेन्नई को 5 बार का आईपीएल चैंपियन बनाया था आज वह शायद अपनी ज़िंदगी में आखिरी बार पीली जर्सी में बल्ला हाथ में थामे नज़र आये। एक ओर जहां RCB की विराट जीत के चलते उनके फैंस पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना देख रहे हैं तो दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स का सफ़र इस आईपीएल में यहीं थम गया है और शायद महेंद्र सिंह धोनी का सफ़र भी।

HIGHLIGHTS

  • RCB ने CSK को 28 रन से हराया
  • MS Dhoni आखिरी बार मैदान पर आए नजर ?
  • फैंस ने दिया स्टैंडिंग ओवेसन

धोनी जिन्हें शायद आज के बच्चे ढंग से नही जानते होंगे उनके लिए विराट कोहली ही सब कुछ हैं लेकिन धोनी के असली फैंस की आँखों में कल सचमुच धोनी को आखिरी बार देखने के आंसूं थे। कल के मैच में RCB का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होना था। धोनी की टीम को जीत के लिए 219 रनकी दरकार थी और क्वालिफिकेशन के लिए 201 रन की। चेन्नई के 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन ऐसा लगा कि मैच समाप्त हो गया और RCB एक बड़े मार्जिन से जीत जाएगा। शिवम दुबे, रचिन रवीन्द्र, अजिंक्य रहाणे, जैसे बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम में वापस लौट चुके थे। लेकिन तभी अचानक से मैदान पर एंट्री हुई थला की। उनके साथ थालापती रवीन्द्र जडेजा मौजूद थे। यहां से दोनों ने CALCULATIVE रिस्क लेते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। ऐसा लगने लगा था कि चेन्नई मैच में कमबैक करते हुए क्वालीफाई कर जायेगी आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार थी, और माही ने पहली ही गेंद को 6 रन के लिए भेज दिया. 42 साल के इस युवा खिलाड़ी का 110 मीटर का छक्का देखते ही बनता था सभी को लगने लगा कि अब चेन्नई का क्वालीफाई होना पक्का है लेकिन अगली गेंद पर धोनी आउट हो गए। और पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। परिणाम यह हुआ कि चेन्नई ने मैच 28 रन से गवांया और क्वालिफिकेशन 10 रन से। लेकिन माही जब लौट रहे थे उस समय फैंस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेसन दिया।


उसके बाद सोशल मीडिया पर पूरी तरह से #thala छा गया। कोई कह रहा है DEFINETLY Not, तो कोई उनकी मेमोरियल पोस्ट लगा रहा है। कुछ का मानना है कि मेरे लिए क्रिकेट का मतलब ही धोनी है. जब से यह पता लगा है कि धोनी अब मैदान पर दोबारा नहीं दिखेंगे पूरी तरह टूट चुका हूँ। इसके अलावा कुछ फैंस ने थैंक यू थला फॉर यौर कॉन्ट्रिब्यूशन भी लिखना शुरू कर दिया। इसी तरह के नजाने कितने कमेंट्स से सोशल मीडिया पूरी तरह भर गया।
फैंस का मानना है कि धोनी अभी भी रिटायर ना हों और जैसा रिटायरमेंट वह डिज़र्व करते हैं वह अभी तक उन्हें नहीं मिल पाया है। चाहे 2015 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना हो या फिर 2019 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल धोनी हर बार चुपचाप अपने संन्यास का ऐलान कर देते हैं। फैंस भी उन्हें एक यादगार विदाई देना चाहते हैं।
धोनी की अगर बात करें तो इस आईपीएल में उन्होंने कुल 13 छक्के मारे हैं अब देखना होगा कि क्या धोनी एक बार फिर से पीली जर्सी में नज़र आएंगे या नही क्योंकि मैच में जब धोनी आउट हुए तो उन्हें कुछ वैसा ही रिएक्शन देते देखा गया जैसे 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उन्होंने आउट होने के बाद दिया था। उनकी आँखों में आउट होने का दर्द साफ़ था वहीं हार के बाद भी उनकी आँखों में निराशा साफ़ झलक रही थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×