Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL 2024 : विराट और गांगुली का मतभेद हुआ खत्म, फैंस ने निकाली जमकर भड़ास

01:55 PM May 13, 2024 IST | Ravi Kumar

IPL 2024 : रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के बाद एक अलग नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और विराट कोहली एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखे। विराट कोहली की कप्तानी को लेकर जो विवाद हुआ था, उसके बाद से ये शायद यह पहली बार है, जब विराट कोहली और सौरव गांगुली ने एक दूसरे से इस तरह मुलाकात की हो।

HIGHLIGHTS

Advertisement

क्या थी दोनों के बीच विवाद की वजह

दरअसल साल 2021 में विराट कोहली को वनडे और टी20 की कप्तानी से हटाया गया था। उस वक्त बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रहे सौरव गांगुली ने कहा था कि इस बारे में कोहली को पहले से बता दिया गया था। उनसे टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा गया था लेकिन विराट इस बात पर राज़ी नहीं हुए। इसके बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली का बातों को गलत ठहराते हुए कहा था कि उन्हें बीसीसीआई के अधिकारियों ने 90 मिनट पहले बताया था कि अब रोहित उनकी जगह वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे। इसके बाद से ही सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच अनबन चलती आ रही है। पिछले सीजन भी जब आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हुआ था तब इन दोनों ने एक दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाया था लेकिन इस बार दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की।

सोशल मीडिया पर फैंस ने किया गांगुली को ट्रोल

विराट कोहली और सौरव गांगुली की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सारे कमेंट्स आ रहे है। विराट कोहली और सौरव गांगुली की हाथ मिलाते हुए तस्वीर आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई हैं। फैंस ने गांगुली को काफी ट्रोल किया है और कहा है कि उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। विराट कोहली को जीत की बधाई देते हुए सौरव गांगुली। हम विराट कोहली के फैंस सौरव गांगुली से कभी भी माफी नहीं मांगने वाले, जो उन्होंने कोहली की कप्तानी के साथ किया था। हर किसी को पता है कि उनके बीच क्या हुआ था और किसकी गलती थी उसमें। सबने चेतन शर्मा का वो लीक वीडियो देखा था।

Advertisement
Next Article