For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IPL 2025 Auction: सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2025 नीलामी में लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऋषभ पंत को ₹27 करोड़ में खरीदा। देखें सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।

02:20 AM Nov 24, 2024 IST | Nishant Poonia

IPL 2025 नीलामी में लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऋषभ पंत को ₹27 करोड़ में खरीदा। देखें सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।

ipl 2025 auction  सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2025 की नीलामी में कई बड़े रिकॉर्ड टूटे। सबसे महंगी खरीदारी लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऋषभ पंत को ₹27 करोड़ में खरीदकर की। इससे पहले पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को ₹26.75 करोड़ में खरीदकर रिकॉर्ड बनाया था। वेंकटेश अय्यर नॉन-मार्की खिलाड़ियों में सबसे महंगे रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें ₹23.75 करोड़ में अपनी टीम में वापस शामिल किया। वहीं, डेविड वॉर्नर और देवदत्त पडिक्कल जैसे बड़े नाम अनसोल्ड रह गए।

नीलामी का पहला दिन:

मार्की सेट 1:

अर्शदीप सिंह (भारत): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, पंजाब किंग्स ने ₹18 करोड़ में RTM कार्ड से खरीदा।

कगिसो रबाडा (द. अफ्रीका): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, गुजरात टाइटंस ने ₹10.75 करोड़ में खरीदा।

श्रेयस अय्यर (भारत): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, पंजाब किंग्स ने ₹26.75 करोड़ में खरीदा।

जोस बटलर (इंग्लैंड): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, गुजरात टाइटंस ने ₹15.75 करोड़ में खरीदा।

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, दिल्ली कैपिटल्स ने ₹11.75 करोड़ में खरीदा।

ऋषभ पंत (भारत): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, लखनऊ सुपरजायंट्स ने ₹27 करोड़ में खरीदा।

मार्की सेट 2:

मोहम्मद शमी (भारत): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, SRH ने ₹10 करोड़ में खरीदा।

युजवेंद्र चहल (भारत): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, PBKS ने ₹18 करोड़ में खरीदा।

मोहम्मद सिराज (भारत): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, GT ने ₹12.25 करोड़ में खरीदा।

केएल राहुल (भारत): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, DC ने ₹14 करोड़ में खरीदा।

डेविड मिलर (द. अफ्रीका): ₹1.5 करोड़ बेस प्राइस, LSG ने ₹7.5 करोड़ में खरीदा।

कैप्ड बैटर्स 3:

डेवदत्त पडिक्कल: ₹2 करोड़ बेस प्राइस, अनसोल्ड।

डेविड वॉर्नर: ₹2 करोड़ बेस प्राइस, अनसोल्ड।

डिवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, CSK ने ₹6.25 करोड़ में खरीदा।

राहुल त्रिपाठी (भारत): ₹75 लाख बेस प्राइस, CSK ने ₹3.4 करोड़ में खरीदा।

कैप्ड ऑलराउंडर्स 4:

वेंकटेश अय्यर (भारत): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, KKR ने ₹23.75 करोड़ में खरीदा।

रविचंद्रन अश्विन (भारत): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, CSK ने ₹9.75 करोड़ में खरीदा।

मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया): ₹2 करोड़ बेस प्राइस, PBKS ने ₹11 करोड़ में खरीदा।

दूसरे दिन accelerated नीलामी में बाकी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nishant Poonia

View all posts

Advertisement
×