Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL 2025 : काव्या मारन ने लगाई सीएसके को फटकार बोली अपमान करना होगा....

11:38 AM Aug 07, 2024 IST | Pragya Bajpai

IPL 2025 : में एमएस धोनी को एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रखने पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने आलोचना की है। मारन ने कहा कि यह धोनी का अपमान होगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक बोला की यह एक गलत मिसाल होगी। काव्या मारन ने धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में नीलामी में रखने के सुझाव पर नाराजगी जताई। गौरतलब हो कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन पर BCCI ने फ्रेंचाइजियों के मालिकों के साथ बैठक की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण नियमों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सीएसके ने बीसीसीआई को एक सुझाव दिया कि यदि कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पांच या उससे ज्यादा समय से संन्यास ले चुका है तो उसे एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में ऑक्शन में शामिल किया जाए।

HIGHLIGHTS

Advertisement

काव्या मारन ने जताई आपत्ति

इस पर काव्या मारन ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा;- एक रिटायर खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाए रखने की अनुमित देना उस क्रिकेटर के साथ-साथ उनके मूल्य का अपमान करना होगा। अगर नीलामी में खरीदे गए किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रखे गए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से अधिक भुगतान किया जा रहा है तो यह एक गलत मिसाल स्थापित होगी।



2008 से 2021 तक लागू था नियम

बता दें कि एमएस धोनी के आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा चल रही है। ऐसे में सीएसके भी अपने पूर्व चैंपियन कप्तान को टीम में बरकरार रखने को हर हथकंडे अपना रही है। इसी के चलते बैठक में सीएसके ने बीसीसीआई को 2008 से 2021 तक चले पूरे नियम को बहार करने की सिफारिश की। हालांकि, आखिरी निर्णय बीसीसीआई को करना है।

Advertisement
Next Article