W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 12 रन से हराया, करुण नायर की पारी बेकार

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से दी मात

03:11 AM Apr 14, 2025 IST | Juhi Singh

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से दी मात

आईपीएल 2025  मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 12 रन से हराया  करुण नायर की पारी बेकार
Advertisement

आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह से दिल्ली की यह पहली हार है।

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क आउट हो गए। इसके बाद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ करुण नायर और अभिषेक पोरेल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। करुण नायर ने सिर्फ 42 गेंदों में 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से शानदार 89 रन बनाए। वहीं अभिषेक पोरेल ने 33 रन का योगदान दिया। हालांकि, करुण के आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई। कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 9 रन बना सके, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 1 रन पर ही लौट गए।

मैच का टर्निंग पॉइंट 19वां ओवर रहा, जब जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर दिल्ली के तीन बल्लेबाज — आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, और मोहित शर्मा — रन आउट हो गए। इसी ओवर में दिल्ली की उम्मीदें भी टूट गईं। इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए।

ओपनर रयान रिकेल्टन ने 41 और रोहित शर्मा ने 18 रन बनाए, जिससे टीम को तेज़ शुरुआत मिली। मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव ने 40 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने शानदार 59 रन की पारी खेली। अंत में, नमन धीर ने 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर स्कोर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। तिलक और नमन के बीच 62 रन की साझेदारी हुई। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अपने छह मैचों में दूसरी जीत हासिल की, जबकि लगातार चार जीत के साथ मैच में उतरी दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Juhi Singh

View all posts

Advertisement
×