W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IPL 2025: निकोलस पूरन ने धुआंधार पारी से टी20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान

निकोलस पूरन की तूफानी बल्लेबाजी ने टी20 क्रिकेट में मचाई धूम

07:34 AM Mar 25, 2025 IST | Juhi Singh

निकोलस पूरन की तूफानी बल्लेबाजी ने टी20 क्रिकेट में मचाई धूम

ipl 2025  निकोलस पूरन ने धुआंधार पारी से टी20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान

आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में भले ही दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज कर लखनऊ को एक विकेट से हरा दिया हो, लेकिन इस मैच के दौरान लखनऊ के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी के साथ टी 20 क्रिकेट में ‘गगनचुंबी’ उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, निकोलस पूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के लगाए और इसके साथ ही उन्होंने पुरुष टी20 क्रिकेट में 600 छक्कों के माइलस्टोन को भी हासिल कर लिया। निकोलस ने अब तक खेले अपने टी20 करियर में 606 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

इससे पहले ये कारनामा क्रिस गेल कर चुके हैं, जिन्होंने टी20 करियर में 1,056 छक्के लगाए हैं। इसके बाद किरोन पोलार्ड का नंबर आता है, जिनके नाम 908 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, आंद्रे रसेल 733 के साथ तीसरे स्थान पर हैं और 606 छक्कों के साथ निकोलस पूरन चौथे नंबर पर हैं। टॉप 4 में सभी बल्लेबाज वेस्टइंडीज से ही हैं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो इस मुकाबले को दिल्ली ने 1 विकेट से जीता। इस मैच के हीरो आशुतोष शर्मा रहे, जिन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में 200 से अधिक रनों के स्कोर को दो बार सफलतापूर्वक हासिल किया है। इससे पहले दिल्ली ने ये कारनामा पहली बार 4 मई 2017 को गुजरात लायंस के खिलाफ किया था। उस दौरान दिल्ली ने 209 रनों का पीछा किया था। इस मैच के नायक ऋषभ पंत थे, जिन्होंने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Advertisement

वहीं, दूसरी बार दिल्ली ने ये कारनामा सोमवार (24 मार्च 2025) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लखनऊ ने 209 रन बनाए थे और बाद में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19.3 ओवर में 211 रन के लक्ष्य को हासिल किया। दिल्ली की तरफ से आशुतोष शर्मा ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली।

Advertisement
Author Image

Juhi Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×