टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IPL 2025 : रिकी पोंटिंग ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ, अब इस दिग्गज को मिल सकती है ज़िम्मेदारी

10:38 AM Jul 14, 2024 IST | Pragya Bajpai

IPL 2025 : से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स और रिकी पोंटिंग के रास्ते अलग हो गए, अब उनकी जगह एक भारतीय दिग्गज को ये जिम्मेदारी मिल सकती है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई। टीम आईपीएल 2020 के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन तब टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब आईपीएल 2025 से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स ने कोच रिकी पोंटिंग को कोच पद से हटा दिया है। क्योंकि उनकी मौजूदगी में फ्रेंचाइजी आईपीएल में अपने खिताबी सूखे को खत्म करने में नाकाम रही है।

Advertisement

HIGHLGHTS

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताते हुए लिखा है कि जैसे-जैसे आप हमारे मुख्य कोच के रूप में आगे बढ़ें, हमें इसे शब्दों में बयां करना काफी कठिन हो रहा था। आपने हमें देखभाल, कमिटमेंट, जज्बा और प्रयास के बारे में बताया। यह हमारे सात सालों के साथ-साथ काम करने का सार हैं। पोंटिंग के हटने के बाद इस बात की संभावना है कि टीम के मौजूदा निदेशक सौरव गांगुली अगले सीजन में मुख्य कोच के रूप में काम कर सकते हैं।



दिल्ली कैपिटल्स नहीं हुआ एक भी खिताब

ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग 2019 में टीम के मुख्य कोच बने थे। उनकी देखरेख में टीम 2020 में पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही लेकिन इसके बाद उसके प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई-को यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के टॉप अधिकारियों ने रिकी पोंटिंग को सूचित किया है कि वे इस बात से खुश नहीं हैं कि टीम सात साल में चैंपियनशिप नहीं जीत पाई। टीम मैनेजमेंट सहयोगी स्टाफ में बदलाव करने की कोशिश कर रहा है। वह अगले साल टीम के साथ नहीं रहेंगे।

सौरव गांगुली को मिल सकती है अगली जिम्मेदारी

यह देखना होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स एक नया मुख्य कोच नियुक्त करता है या टीम निदेशक सौरव गांगुली को मुख्य कोच के रूप में काम करने के लिए कहता है। टीम के सहायक कोच प्रवीण आमरे का पद पर बने रहना लगभग तय है। इस मामले में आगे के प्लान पर चर्चा के लिए इस महीने के अंत में या अगले महीने की शुरुआत में बैठक होने वाली है।

Advertisement
Next Article