W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BCCI ने जारी किया IPL 2026 का प्लेऑफ वेन्यू, जानें कहां होने वाला है फाइनल?

02:41 PM May 06, 2026 IST | Rishabh Pandey
bcci ने जारी किया ipl 2026 का प्लेऑफ वेन्यू  जानें कहां होने वाला है फाइनल
IPL 2026 Playoff Venue

IPL 2026 Playoff Venue: Indian Premier League 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू को लेकर हर किसी के मन में ये सवाल था कि आखिर ये मुकाबले कहां खेले जाएंगे। ऐसे में अब BCCI ने आफिशियल तौर पर ये ऐलान कर दिया है कि प्लेऑफ के वेन्यू क्या होंगे। आपको बता दें कि इस सीजन का फाइनल 31 मई को Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है।

Advertisement

Ipl 2026 Finale Stadium Change: चिन्नस्वामी नहीं बल्कि इस स्टेडियम में होगा फाइनल

IPL 2026 Playoff Venue
IPL 2026 Playoff Venue (Source: Social Media)

शुरुआत में फाइनल के लिए M Chinnaswamy Stadium को चुना गया था, जो Royal Challengers Bengaluru का घरेलू मैदान है। लेकिन स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ मांगों के चलते बोर्ड को अपना फैसला बदलना पड़ा।

Advertisement

अब तक टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जा चुके हैं और प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। कई टीमें अभी भी 20 प्वाइंट्स तक पहुंचने की पोजिशन मे हैं। हालांकि, Mumbai Indians और Lucknow Super Giants के लिए राह मुश्किल नजर आ रही है, क्योंकि ये टीमें अपने सभी मैच जीतकर भी ज्यादातार 14 प्वाइंट्स तक ही पहुंच पाएंगी।

Advertisement

Playoff Matches IPL 2026: कब से होगी प्लेऑफ मैचेज़ की शुरूआत?

IPL 2026 Playoff Venue
IPL 2026 Playoff Venue (Source: Social Media)

आपको बता दें कि प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होगी। वहीं पहला क्वालीफायर Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां प्वाइंट्स टेबल की टॉप 2 टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

Eliminator IPL 2026: कहां खेला जाएगा एलिमिनेटर?

IPL 2026 Playoff Venue
IPL 2026 Playoff Venue (Source: Social Media)

इसके बाद 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला New International Cricket Stadium, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह मैच तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच होगा, जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम क्वालिफायर 2 खेलेगी।

इसी मैदान पर 29 मई को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, यह मुकाबला क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी। फिर आखिरकार, 31 मई को अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल में क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 की विजेता टीमें आमने-सामने होंगी और खिताब के लिए भिड़ेंगी। गौरतलब है कि पिछले सीजन का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता था।

IPL 2026 Playoff Venue: IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल

IPL 2026 Playoff Venue
IPL 2026 Playoff Venue (Source: Social Media)

क्वालीफायर-1: 26 मई – धर्मशाला
एलिमिनेटर: 27 मई – न्यू चंडीगढ़
क्वालीफायर-2: 29 मई – न्यू चंडीगढ़
फाइनल: 31 मई – अहमदाबाद

इस तरह आईपीएल 2026 की रोमांचक एंडिंग होगी। IPL 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां हर मैच के साथ फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ती देखाई दे रही है।

Read More: Manoj Tiwary ने बंगाल चुनाव का किया खुलासा, TMC पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×