Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL Auction: मेगा ऑक्शन में बिके 5 सबसे युवा खिलाडी

बेंगलुरू में दो दिन तक चला IPL2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और उम्मीद मुताबिक इस बार ऑक्शन में कई रिकॉर्ड बने।

06:06 PM Feb 14, 2022 IST | Desk Team

बेंगलुरू में दो दिन तक चला IPL2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और उम्मीद मुताबिक इस बार ऑक्शन में कई रिकॉर्ड बने।

बेंगलुरू में दो दिन तक चला IPL2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और उम्मीद मुताबिक इस बार ऑक्शन में कई रिकॉर्ड बने।  इस ऑक्शन में दुनिया भर के लगभग 500 खिलाडियों ने हिस्सा लिया था लेकिन इनमे से सिर्फ 204 खिलाडियों की ही किस्मत चमक पाई और उन्हें इस शानदार लीग में खेलने का मौका मिलने वाला है। इस दौरान कई टीमों ने युवाओं पर भरोसा जताया है तो चलिए जानते हैं इस बार ऑक्शन में बिकने वाले 5 सबसे युवा खिलाडी।  

Advertisement

नंबर 1 –  नुर अहमद ये अफगानिस्तान के बाएं हाथ के युवा स्पिनर हैं। जिन्हे गुजरात टाइटंस ने उनकी 30 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा। इसके साथ ही 17 साल 42 दिन के नुर अहमद इस साल की नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए।

नंबर 2 – डेवाल्ड ब्रेविस, दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर और बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस इस बार के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। 18 साल के ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख की उनकी बेस प्राइस की 15 गुना ज्यादा कीमत यानि 2.8 करोड़ की कीमत पर अपने साथ जोड़ा।

नंबर 3 – अनीश्वर गौतम, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे 19 साल के अनीश्वर को RCB ने 20 लाख की उनकी बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।

नंबर 4 – राज बावा, हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले हिमाचल प्रदेश के युवा क्रिकेटर राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स ने उनकी 20 लाख की बेस प्राइस के बदले दो करोड़ में खरीदा। इनकी उम्र 19 साल और 94 दिन की है। 

नंबर 5 – यश ढुल, 19 साल और 95 दिन के यश ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की कप्तानी की थी और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी 20 लाख की बेस प्राइस के बदले में 50 लाख रुपये खरीदा। 


Advertisement
Next Article