Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL Auction: ऑक्शन के दौरान चारु शर्मा ने गलती से दिल्ली को बेच दिया ये खिलाडी

खिलाडी को चुनने में दिल्ली की नहीं बल्कि होस्ट चारू शर्मा से गलती हुई थी। ये मिस्टेक उस खिलाड़ी की डील से जुड़ी जिसे मुंबई इंडियंस का हिस्सा होना चाहिए था

12:34 PM Feb 16, 2022 IST | Desk Team

खिलाडी को चुनने में दिल्ली की नहीं बल्कि होस्ट चारू शर्मा से गलती हुई थी। ये मिस्टेक उस खिलाड़ी की डील से जुड़ी जिसे मुंबई इंडियंस का हिस्सा होना चाहिए था

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली की खूब तारीफ हुई। उसने ऑक्शन में शानदार बोली लगते हुए काफी अच्छे खिलाडियों की टीम तैयार की लेकिन इस पुरे ऑक्शन में एक खिलाडी को चुनने में दिल्ली से थोड़ी गलती हुई और अब पता लग रहा है की उस खिलाडी को चुनने में भी दिल्ली की नहीं बल्कि होस्ट चारू शर्मा से गलती हुई थी। ये मिस्टेक उस खिलाड़ी की डील से जुड़ी जिसे मुंबई इंडियंस का हिस्सा होना चाहिए था, लेकिन होस्ट चारू शर्मा ने उसे दिल्ली कैपिटल्स को बेच दिया।

   

इस गलती का खामियाजा IPL मुकाबलों के दौरान मुंबई इंडियंस को भुगतना पड़ सकता है। दरअसल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की ताक में थी। लेकिन वो इसे खुद से जोड़ पाने में नाकाम रही।  आप सोच रहे होंगे कि ऐसी मिस्टेक आखिर किस खिलाड़ी के लिए हुई। तो उस तेज गेंदबाज खिलाड़ी का नाम है खलील अहमद, जो कि पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। लेकिन, नए ऑक्शन में वो होस्ट चारू शर्मा से हुई मिस्टेक के चलते मुंबई इंडियंस के खेमे में जाते जाते दिल्ली कैपिटल्स में चले गए।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 5 करोड़ की बोली लगाई। फिर मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ की बोली लगाई। इसके बाद चारू शर्मा ने पहले तो दिल्ली कैपिटल्स से 5.50 करोड़ की बोली लगाने को कहा। लेकिन, फिर अचानक ही उनसे मिस्टेक हो जाती है और वो मुंबई की लगाई बोली 5.25 करोड़ को दिल्ली कैपिटल्स की बोली बता देते हैं और मुंबई इंडियंस को 5.50 करोड़ की बोली लगाने को कहते हैं।  हैरानी वाली बात ये है कि जब ये वाक्या हुआ तब मुंबई और दिल्ली में से किसी फ्रेंचाइजी की ओर से इस पर आपत्ति नहीं जताई गई. ऐसा लगा जैसे मुंबई इंडियंस खुद की लगाई बोली शायद खुद ही भूल गई हो। 


Advertisement
Next Article