Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL2022: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का हुआ नामकरण, यहां जानिए क्या रखा गया नाम

आईपीएल 2022 से इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रख रही अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की टीम के नाम का ऐलान हो गया है।

04:03 PM Feb 09, 2022 IST | Desk Team

आईपीएल 2022 से इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रख रही अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की टीम के नाम का ऐलान हो गया है।

आईपीएल 2022 से इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रख रही अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की टीम के नाम का ऐलान हो गया है। और इस टीम का नाम गुजरात टाइटंस रखा गया है। हालाँकि इससे पहले खबरें थीं कि टीम का नाम अहमदाबाद टाइटंस रखा गया है। लेकिन अब सही नाम सामने आ गया है। आपको बता दे हार्दिक पंड्या इस टीम के कप्तान हैं। और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक सीवीसी कैपिटल के पास है। 

अहमदाबाद के अलावा लखनऊ फ्रेंचाइजी भी आईपीएल 2022 से ही दाखिल हुई है। इस फ्रेंचाइजी ने अपना नाम लखनऊ सुपर जाएंट्स चुना है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 ऑक्शन से पहले हार्दिक पंड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को रिटेन किया है। हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया गया है वहीं इंग्लैंड के विक्रम सोलंकी को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, आशीष नेहरा को मुख्य कोच और साथ ही गैरी कर्स्टन टीम के मेंटॉर और बैटिंग कोच हैं। 

आपको बता दे सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। लेकिन इससे पहले आईपीएल में गुजरात की टीम 2016 और 2017 में भी रही थी। तब चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के सस्पेंड होने पर पुणे और राजकोट की फ्रेंचाइजी IPL में शामिल हुई थी। और उस समय राजकोट फ्रेंचाइजी ने अपना नाम गुजरात लॉयंस रखा था जिस टीम के कप्तान सुरेश रैना थे।


Advertisement
Advertisement
Next Article