IPL2022: आज करोड़ों में खेलने वाले विराट और रोहित की पहली IPL सैलरी कितनी थी?
क्या आप जानते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली को IPL2022 के लिए कितने पैसे मिल रहे हैं? जवाब है करोड़ों रूपए।
क्या आप जानते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली को IPL2022 के लिए कितने पैसे मिल रहे हैं? जवाब है करोड़ों रूपए। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस इस सीजन के लिए 16 करोड़ रूपए दे रही है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली को 15 करोड़ रूपए में रिटेन किया है। आज के समय में करोड़ों में खेल रहे हैं इन खिलाडियों ने आज ने 15 साल पहले अपनी कीमत देख कर ये सोचा भी नहीं होगा की एक दिन इनके ऊपर इतने पैसे की बारिश होगी।
तो कितनी थी इन खिलाडियों की पहली IPL सैलरी चलिए आपको बताते हैं।
साल 2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग का पहला ऑक्शन हुआ था, तब रोहित शर्मा उस नीलामी में सिर्फ एक कैप्ड प्लेयर की हैसियत से शामिल हुए थे। वो आज की तरह नामचीन नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के महज एक उभरते हुए स्टार थे। ऐसे में जाहिर है कि नीलामी में जो बोली रोहित शर्मा की लगी होगी, वो भी उनके तब तक के प्रदर्शन को देखते हुए ही लगी होगी। 2008 में पहले मेगा ऑक्शन में रोहित को डेक्कन चार्जर्स फ्रेंचाइजी ने 3 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खुद से जोड़ा था।
अब बारी आती है विराट कोहली की, उनकी पहली IPL सैलरी आखिर थी कितनी? तो इस सवाल का जवाब है मात्र 12 लाख रुपये। जी हां, हमें बताने में कोई गलती नही हो रही है और ना आपके समझने में। आपने जो सुना बिल्कुल सही सुना। विराट कोहली को अपनी पहली IPL सैलरी के तौर पर सिर्फ 12 लाख रुपये ही मिले थे। जिसे अदा कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने साल 2008 में हुई इंडियन प्रीमियर लीग की पहली नीलामी में उन्हें खरीदा था।