Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPS नीना सिंह ने संभाला CISF की महानिदेशक का पदभार

08:47 PM Dec 29, 2023 IST | Prateek Mishra
IPS नीना सिंह

IPS अधिकारी नीना सिंह ने शुक्रवार को CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की नयी महानिदेशक का पदभार संभाला। CISF यात्री हवाई अड्डों और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करती है। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS अधिकारी सिंह CISF की पहली और किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तीसरी महिला डीजी हैं।

Advertisement

दिल्ली में लोधी रोड पर स्थित CISF के मुख्यालय में आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके पति IAS अधिकारी व केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह भी मौजूद थे। नीना सिंह 31 अगस्त को शील वर्धन सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से बल में प्रभारी महानिदेशक के तौर पर सेवाएं दे रही थीं।

बृहस्पतिवार को जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस पद के लिए उनकी नियमित नियुक्ति को मंजूरी दी है। नीना सिंह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), दिल्ली से कला परास्नातक और हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुकी हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article