W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IPS Transfer: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

03:09 AM Sep 06, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
ips transfer  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  15 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

IPS Transfer: उत्तराखंड में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला क‍िया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा शासित उत्तराखंड में 15 आईपीएस अधिकारयों की ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है। इसमें आईपीएस अधिकारी अक्षय प्रहलाद कांडे को एसपी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चंद्रशेखर आर घोडके को बागेश्वर का नया एसपी बनाया गया है। एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक को अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

कई वरिष्ट अधिकारियों का ट्रांसफर

Advertisement

डीजीपी अभिनव कुमार से अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना को हटाया गया है और उनको अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नीरू गर्ग पुलिस महानिरीक्षक को पीएसी और पुलिस महानिरीक्षक एटीसी का कमान सौंपा गया है। वहीं मुख्तार मोहसिन पुलिस महानिरीक्षक को फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अरुण मोहन जोशी पुलिस महानिरीक्षक को निदेशक यातायात और चार धाम यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। मंजूनाथ टीसी पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा अभिसूचना

Advertisement

पदों में बड़ा फेरबदल

मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नवनीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मणिकांत मिश्र को ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आयुष अग्रवाल को टिहरी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अमित श्रीवास्तव को उत्तर काशी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा श्वेता चौबे को सेनानायक आई आर बी. द्वितीय, अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ और विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×