ईरान सरकार ने ऑस्कर विजेता फिल्म अभिनेत्री तारानेह को किया गिरफ्तार
ईरानी अधिकारियों ने देश भर में हो रहे प्रदर्शनों के बारे में झूठ फैलाने के आरोप में देश की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक को गिरफ्तार किया है। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
04:56 AM Dec 18, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
ईरानी अधिकारियों ने देश भर में हो रहे प्रदर्शनों के बारे में झूठ फैलाने के आरोप में देश की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक को गिरफ्तार किया है। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
सरकारी समाचार एजेंसी इरना की खबर में कहा गया है कि ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द सेल्समैन’ की कलाकार तारानेह अलीदूस्ती को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के एक हफ्ते बाद हिरासत में ले लिया गया।
Advertisement
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान किए गए कथित अपराधों के लिए हाल ही में मृत्युदंड पाए पहले व्यक्ति के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी।
Advertisement
सरकारी मीडिया के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अलीदूस्ती को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने ‘‘अपने दावों के अनुरूप कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया।’’

Join Channel