Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Iran में Hijab नहीं पहनने पर महिलाओं के साथ क्रूरता, दी जा रही 74 कोड़े, 2 साल की सजा

01:56 PM Jan 06, 2024 IST | NAMITA DIXIT

ईरान में अनिवार्य हिजाब का उल्लंघन करने पर दो महिलाओं को सजा सुनाई गई है। हिजाब न पहनने पर एक महिला को 74 कोडे़ मारे गए हैं, जबकि दूसरी को 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि ईरान (Iran) मेें हिजाब पहनना अनिवार्य है। ऐसे में अनिवार्य हिजाब का उल्लंघन करने पर यहां महिलाओं को कड़ी से कड़ी सजा सुनाई जाती है।

रोया हेशमती को 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई

आपको बता दें ईरान की अदालत ने जिन दो महिलाओं को सजा सुनाई है। उनमें से एक रोया हेशमती हैं, जो हिजाब की मुखर आलोचक रहीं हैं। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, तेहरान की एक अदालत ने रोया हेशमती को 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई है।रोया हेशमती ने खुद अपनी सजा के दुखद अनुभव के बारे में बताया है।हेशमती ने बताया कि सजा के दिन वह अपने वकील के साथ 74 कोड़े खाने के लिए प्रवर्तन इकाई में पहुंची। अदालत में प्रवेश करते समय उन्होंने अपना हिजाब उतार दिया।जिसे देख वहां मौजूद अधिकारी भड़क गया और उसने हिजाब को लेकर रोया को एक बार फिर चेतावनी दी।

Advertisement

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रोया हेशमती

बता दें कि रोया थिएटर आर्टिस्ट हैं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी है। वह पिछले साल अगस्त में हुए हिजाब बैन को लेकर काफी मुखर रही थी। वह महिला अधिकारों की मांग को लेकर ईरानी महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं।

ईरान में हिजाब को लेकर विवाद नया नहीं

दरअसल, ईरान में तालिबान की तरह सख्त शिया कानून है। जिसके तहत कोड़े मारने और सार्वजनिक तौर पर फांसी देने और अंगुलियां काटने जैसी सजाएं शामिल हैं। हालांकि इस प्रकार की सजाएं मुस्लिम देशों में ही मिलती है। भारत जैसे अनेक लोकतांत्रिक देश इस प्रकार की सजाओं के विरोधी है। ईरान में हिजाब को लेकर विवाद नया नहीं है। इससे पहले करीब 2 महीने तक ईरानी महिलाएं पूरे देश में हिजाब की अनिवार्यता को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article