W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पाकिस्तान या चीन बना गेमचेंजर! आखिर कैसे इतनी आसनी से अमेरिका के साथ सीजफायर के लिए माना ईरान?

07:36 PM Apr 08, 2026 IST | Amit Kumar
पाकिस्तान या चीन बना गेमचेंजर  आखिर कैसे इतनी आसनी से अमेरिका के साथ  सीजफायर के लिए माना ईरान
Iran-US Ceasefire Big Update

Iran-US Ceasefire Big Update: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर हो गया है। ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी के कुछ ही घंटों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने 15 दिन के लिए युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा कर दी। इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी को चौंका दिया। खास बात यह रही कि इस युद्धविराम के पीछे सिर्फ अमेरिका या ईरान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और चीन की भी अहम भूमिका सामने आई है।

Advertisement

Iran-US Ceasefire Big Update: ट्रंप का सख्त रुख और फिर अचानक सीजफायर

शुरुआत में ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद सख्त बयान दिए थे और यहां तक कहा था कि अगर हालात नहीं सुधरे तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने दो हफ्तों के युद्धविराम का ऐलान कर दिया। हालांकि, इसके साथ एक महत्वपूर्ण शर्त भी रखी गई, ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)  को तुरंत खोलना होगा, ताकि अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रूप से हो सके।

Advertisement

पाकिस्तान बना सीजफायर का चेहरा

इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान ने खुद को एक मध्यस्थ के रूप में पेश किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई और शांति प्रस्ताव रखा। ईरान के सुप्रीम लीडर ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिससे युद्धविराम की राह आसान हुई।

Advertisement

असली भूमिका चीन ने निभाई

हालांकि, इस पूरी कहानी में सबसे अहम भूमिका चीन की मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ने आखिरी समय में हस्तक्षेप कर ईरान पर दबाव बनाया कि वह स्थिति को और न बिगाड़े। चीन को सबसे ज्यादा चिंता वैश्विक अर्थव्यवस्था की थी, खासकर तेल की कीमतों और सप्लाई चेन पर पड़ने वाले असर को लेकर।

चीन की रणनीति और दबाव

चीन ने ईरान को साफ तौर पर समझाया कि अगर युद्ध लंबा चलता है, तो इससे न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया को भारी नुकसान होगा। खासकर अगर अमेरिका ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करता है, तो तेल बाजार में भारी उथल-पुथल मच सकती है। इस चेतावनी का असर ईरान पर पड़ा और उसने नरमी दिखाई।

होर्मुज जलडमरूमध्य की अहमियत

इस समझौते का एक अहम हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। इसके खुलने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार सामान्य हो सकेगा। साथ ही, ईरान और ओमान इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलकर अपने नुकसान की भरपाई करने की योजना बना रहे हैं।

ट्रंप ने भी माना चीन का योगदान

खुद ट्रंप ने भी इस पूरे मामले में चीन की भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि चीन ने आखिरी समय में ईरान से बात की और समझौते के लिए राजी किया। ट्रंप ने चीन के इस प्रयास की सराहना भी की, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि अगर शर्तों का पालन नहीं हुआ, तो कार्रवाई फिर से शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अपने जहाजों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटा दक्षिण कोरिया

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×