W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ईरान की करेंसी क्रैश! युद्ध, आर्थिक संकट और हिंसक विरोध प्रदर्शन की लहर में टूटा Iranian Rial, सिर्फ 4 दिन में हुआ 42,025 से 9,94,055 रियाल प्रति डॉलर

02:03 PM Jan 10, 2026 IST | Himanshu Negi
ईरान की करेंसी क्रैश  युद्ध  आर्थिक संकट और हिंसक विरोध प्रदर्शन की लहर में टूटा iranian rial  सिर्फ 4 दिन में हुआ 42 025 से 9 94 055 रियाल प्रति डॉलर
Iranian Rial Crash

Iranian Rial Crash: ईरान में आर्थिक संकट से जूझ रहा है और सड़कों पर मंहगाई, राष्ट्रपव्यापी विरोध प्रदर्शन ने लीडर खामेनेई की मुश्किलें अधिक बढ़ा दी है साथ ही तख्तापलट के बादल भी मंडरा रहे है। इसी बीच विरोध प्रदर्शन को अमेरिका को पूरा समर्थन मिल रहा है और लगातार ईरान के लीडर खामेनेई को चेतावनी भी दी जा रही है जिससे ईरान आर्थिक रुप और कई संकटो से घिर गया है।

Advertisement

ईरान की मुद्रा रियाल में भी ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की जा रही है और 1 डॉलर लगभग 10 लाख रियाल तक पहुंच गया है जिसका सीधा असर मंहगाई पर पड़ा। ईऱान में खाने से लेकर सभी सामान की कीमतें आसमान छू रही है और सड़कों पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है और यह सत्ता व्यवस्था को सीधा चुनौती दे रहा है। विस्तार से जानते है कि ईरान की मुद्रा क्यों क्रैश हो गई है और इसके सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के क्या कारण रहे है।

Advertisement

Iranian Rial Crash

Iranian Rial Crash
Iranian Rial Crash

ईरान की अर्थव्यवस्था कुछ महीने पहले से ही टूट रही है औऱ जरूरी सामान भी बेहद मंहगा होता चला जा रहा है औऱ वहां के लोगों की बचत भी लगातार खत्म होती जा रही है। इजरायल द्वारा जून 2025 में शुरू किए गए युद्ध के बाद ईरान पर आर्थिक संकट मंडराने लगा था और अमेरिका द्वारा परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद ईरान की अर्थव्यवस्था के साथ ही मुद्रा पर भी असर पड़ने लगा।

Advertisement

अब बढ़ती मंहगाई और उच्च मुद्रास्फीति ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है और ईरान के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन पर भी अमेरिका का पूरा समर्थन है जिससे सत्ता तख्तापलट का खतरा भी मंडरा रहा है औऱ ईरान गंभीर मोड़ पर खड़ा हो गया है।

Iranian Currency Devaluation

इन सभी घटनाओं के कारण अब ईरान की करैंसी क्रैश हो गई है और रियाल मुद्रा बुरी  तरह से प्रभावित हुई है। 6 जनवरी 2025 को रियाल मुद्रा लगभग 40,000 प्रति 1 डॉलर पर थी लेकिन 4 दिनों में ही यह लगभग 10 लाख रियाल प्रति डॉलर तक पहुंच गई है। मुद्रास्फीति के 50 प्रतिशत तक बढ़ने औऱ जरूरी  सामान की हर साल 70 प्रतिशत के कारण मुद्रा भी निम्न स्तर पर पहुंच गई है लोगों की बचत गलने लगी है और जरूरी खाने तक का सामान भी मंहगा होने लगा है जिससे हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए है।

Iran Currency Collapse

Iranian Rial Crash
Iranian Rial Crash

ईरान की रियाल मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले निम्न स्तर पर पहुंच गई है जिसके एक नहीं ब्लकि कई कारण रहे है। विस्तार से जानते है सभी  कारकों के बारे में..

  • बिगड़ती अर्थव्यवस्था में खराब प्रबंधन
  • विदेशी देशों को ईरान के तेल की बिक्री सीमित करने के लिए अमेरिका ने उठाए कड़े कदम
  • ईरान-इजरायल का युद्ध और खर्चें पूरे करने के लिए ईरान के बैंकों का सहारा लिया
  • आय औऱ बचत में गिरावट, जरूरी सामान की कीमतें आसमान छू रही है
  • 2018 में ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंध लगाया और तेल निर्यात पर अंकुश लगया
  • अब वर्तमान में सड़कों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन और तख्तापलट का संकट

ALSO READ: ईरान में अबतक 210 लोगों की मौत और 2300 से ज्यादा गिरफ्तार, बढ़ते प्रदर्शन पर कनाडा-EU ने की कड़ी निंदा

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×