For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Iraq: बगदाद में American Embassy पर दागे गए रॉकेट, ये वजह आई सामने

02:43 PM Dec 08, 2023 IST | R.N. Mishra
iraq  बगदाद में american embassy पर दागे गए रॉकेट  ये वजह आई सामने

Iraq में गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को बगदाद में भारी किलेबंदी वाले ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट दागे गए। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को मिले एक रिपोर्ट के मुताबिक ये हमला सुबह-सुबह हुआ जब रॉकेट ग्रीन जोन में दूतावास के आसपास गिरे, जहां कुछ मुख्य इराकी सरकारी कार्यालय भी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कि दूतावास क्षेत्र के अंदर अलार्म सायरन सुना गया, जिससे किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के बीच जवाबी कार्रवाई के तहत, इराक में अमेरिकी बलों के सैन्य ठिकानों और सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर सशस्त्र शिया लड़ाकों द्वारा हमला हाल में किया गया है। ग्रीन ज़ोन को अक्सर विद्रोहियों के मोर्टार और रॉकेट हमलों से निशाना बनाया जाता रहा है। लगभग 10 वर्ग किमी का क्षेत्र टाइग्रिस नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है, जो इराकी राजधानी बगदाद को दो भागों में विभाजित करता है।

UN ने कहा-Gaza में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित कोई सुरक्षित क्षेत्र नहीं है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×