टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

क्या इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे Aryan Khan..! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी

कॉफी विद करण 7 में अनन्या पांडे ने आर्यन पर क्रश होने की बात का खुलासा किया था। लेकिन अब खबरों की मानें तो आर्यन का दिल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस पर नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर आया है। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर स्टोरी भी लगाई है।

11:14 AM Sep 16, 2022 IST | Desk Team

कॉफी विद करण 7 में अनन्या पांडे ने आर्यन पर क्रश होने की बात का खुलासा किया था। लेकिन अब खबरों की मानें तो आर्यन का दिल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस पर नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर आया है। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर स्टोरी भी लगाई है।

शाहरुख खान के
बेटे आर्यन खान इन दिनों खूब चर्चा में है। आर्यन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया
पर काफी एक्टिव हैं। आर्यन अपनी फोटोज,वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। जिसपर किंग
खान भी मजेदार कमेंट करते रहते हैं। कॉफी विद करण 7 में अनन्या पांडे ने आर्यन पर
क्रश होने की बात का खुलासा किया था। लेकिन अब खबरों की मानें तो आर्यन का दिल किसी
बॉलीवुड एक्ट्रेस पर नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर आया है। सिर्फ इतना ही
नहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आर्यन की 
स्टोरी भी लगाई है।

Advertisement

पाकिस्तानी
एक्ट्रेस सजल अली ने एक इंस्टा स्टोरी से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। सजल अली
बॉलीवुड में श्रीदेवी की कमबैक फिल्म
मॉममें नजर आ चुकी हैं। सजल
ने श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था। सजल कई पाकिस्तानी टीवी शोज में भी नजर
आ चुकी हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है।

सजल ने सोशल
मीडिया पर आर्यन खान के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। जी हां आपने सही सुना
सजल का दिल शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े लाडले आर्यन खान पर आया है। सजल ने
आर्यन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है।

बुधवार को सजल ने
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आर्यन की एक फोटो शेयर कर सनसनी मचा दी है। फोटो में
आर्यन व्हाइट टीशर्ट में पोज देते नजर आ रहे हैं। सजल ने ना सिर्फ फोटो को शेयर
किया है बल्कि शाहरुख खान के रोमांटिक सांग को भी बैकग्राउंड में लगाया है। सजल ने
फोटो को हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया है।

वहीं, सजल का
पोस्ट देखने के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं। आर्यन और एक्ट्रेस के बीच कुछ चल
रहा है। लेकिन सजल ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी के अलावा कुछ और लिखा नहीं है।
हालांकि अभी तक आर्यन ने सजल को लेकर 
कुछ भी पोस्ट नहीं किया है।

वर्कफ्रंट की बात
करें तो सजल एक बार फिर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम करती नजर आएंगी। वह शेखर कपूर
के डायरेक्शन में बनीं फिल्म
वॉट्स लव गॉट टू
डू विद इट
में नजर आएंगी। बता दें कि सजल ने साल 2020 में अपने
बॉयफ्रेंड और को-स्टार अहाद रजा मीर से दुबई में शादी कर ली थी।
हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं।

Advertisement
Next Article