CM ममता ने चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेजे पर की आलोचना, कहा- कुछ तो सम्मान दिखाना चाहिए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेजे जाने के तरीके की शुक्रवार को आलोचना की।
12:33 PM Sep 06, 2019 IST | Desk Team
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल भेजे जाने के तरीके की शुक्रवार को आलोचना की। उन्होंने यहां राज्य विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार को उनके प्रति “कुछ तो सम्मान” दिखाना चाहिए था।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि चिदंबरम मामला क्या है। कानून अपना काम करेगा। लेकिन उन्हें साधारण कैदी की तरह तिहाड़ जेल में रखे जाने का क्या मकसद है? उन्हें चिदंबरम के प्रति थोड़ा तो सम्मान दिखाना चाहिए था।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का बृहस्पतिवार को फैसला सुनाया था। अदालत ने चिदंबरम को जेल में अपनी दवाएं ले जाने की इजाजत दी। साथ ही उन्हें मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग कोठरी में रखने का निर्देश दिया।
Advertisement
Advertisement