For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या Corona Vaccine से युवाओं में बढ़ रहा है मौत का खतरा? सामने आई ICMR स्टडी

01:49 PM Nov 21, 2023 IST | Yogita Tyagi
क्या corona vaccine से युवाओं में बढ़ रहा है मौत का खतरा  सामने आई icmr स्टडी

भारत में पिछले कुछ समय से लगातार युवाओं की अचानक हो रही मौतों के कारण स्तिथि चिंताजनक बनी हुई है। कहीं न कहीं इसके पीछे का कारण कोरोना काल में करोड़ों लोगों की जान बचाने वाली वैक्सीन को बताया जा रहा था। जिसे लेकर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के द्वारा की गई एक रिसर्च से पता चला है कि भारत में लगातार हो रही युवाओं की मौत का कारण कोरोना वैक्सीन नहीं है। बल्कि रिसर्च में दावा किया गया है कि, वैक्सीन की एक डोज़ लेने से अचानक हो रही मौतों को कम किया जा सकता है।

  • पिछले कुछ समय से युवाओं की अचानक हो रही मौतों का कारण Corona Vaccine को बताया जा रहा है
  • ICMR रिसर्च के अनुसार, भारत में लगातार हो रही युवाओं की मौत का कारण कोरोना वैक्सीन नहीं है
  • रिसर्च में दावा किया गया है कि, वैक्सीन की एक डोज़ लेने से अचानक हो रही मौतों को कम किया जा सकता है
  • ICMR द्वारा यह अध्ययन पूरे भारत में 47 Tertiary Care Hospitals की भागीदारी के माध्यम से आयोजित किया गया था

18-45 वर्ष के लोगों पर हुई रिसर्च

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा यह अध्ययन पूरे भारत में 47 Tertiary Care Hospitals की भागीदारी के माध्यम से आयोजित किया गया था। यह रिसर्च 18-45 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्तियों के ऊपर की गई। यह स्टडी अक्टूबर 2021 से मार्च 2023 के दौरान अस्पष्ट कारणों से अचानक हुई मृत्यु के कारणों को जानने के लिए की गई। यह स्टडी बताती है की क्या वाकई युवाओं की हार्ट अटैक अचानक से होने वाली मौत का कारण कोरोना वैक्सीन है?

रिसर्च से पहले जुटाया गया डेटा

स्टडी से पहले COVID-19 टीकाकरण, संक्रमण और COVID-19 के बाद की स्थितियों, अचानक मृत्यु होने का कारण, धूम्रपान, मनोरंजक नशीली दवाओं के उपयोग, अत्यधिक शराब पीने और मृत्यु से दो दिन पहले शारीरिक गतिविधि पर डेटा इकट्ठा करने के लिए इंटरव्यू रिकॉर्ड किए गए थे।

स्टडी में सामने आया मौत का कारण

ICMR स्टडी में यह भी सामने आया की अचानक मौत होने का कारण अत्यधिक शराब पीना, धूम्रपान करना, गलत खानपान और दिनचर्या रखना, क्षमता से अधिक शारीरिक गतिविधि करना हो सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×