इस मशहूर इश्किया गजानन मंदिर में हर प्रेमी जोड़े की मुरादें होती है झट से पूरी
पर्यटन स्थलों की लिस्ट में जोधपुर शहर काफी ज्यादा फेमस है,और हो भी क्यों नहीं आखिर इतना खूबसूरत शहर जो है।
11:06 AM Feb 14, 2020 IST | Desk Team
पर्यटन स्थलों की लिस्ट में जोधपुर शहर काफी ज्यादा फेमस है,और हो भी क्यों नहीं आखिर इतना खूबसूरत शहर जो है। वैसे इस शहर का अंदाज काफी ज्यादा रूमानी है। वैसे भारत के जोधपुर शहर में कपल्स के लिए मशहूर गणेश जी का मंदिर प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत खास है। यहां कई सारे कपल्स अपनी शादी की मनोकामना लेकर आते हैं तभी यहां के स्थानीय लोग इस जगह को इश्किया गजानन का मंदिर कहते हैं। तो चालिए आपको बताते हैं इस मंदिर के बारे में कुछ खास बातें…
वैसे आपको बता दें भगवान गणेश ही प्यार करने वाले लोगों के लिए क्यूपिड का रोल प्ले करते हैं। मंदिर के लिए मान्यता है कि यहां पर मन्नत मांगने पर बहुत जल्दी रिश्ता तय हो जाता है साथ ही प्यार करने वालों की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है। इस मंदिर में आने वाले प्रेमी जोड़ो की यही मुराद होती है कि वो जिससे प्यार करते है उसी इंसान से उसकी शादी हो जाए। इस कारण गणेश जी को इश्किया गजानन कहा जाता है।
पहले इस गणेश मंदिर को गुरु गणपति के नाम से जाना जाता था। यहां के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि शादी से पहले प्रेमी जोड़ा यहां पहली मुलाकात के लिए इस मंदिर में आया करते थे। इस मंदिर के निर्माण की बात की जाए तो वो कुछ इस तरह बनी हुई है कि इसके आगे खड़े लोग दूर से किसी को भी आसानी से दिखाई नहीं देते थे।
इस वजह से यहां हर बुधवार के दिन प्रेमी जोड़े की भीड़ लगी रहती है। यहां पर कपल्स के मिलने का प्रमुख स्थान होने की वजह से इस मंदिर का नाम इश्किया गजानन मंदिर पड़ गया। अब युवा इस इश्किया गजानन मंदिर में अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। खास बात यह है समय बदले के बाद भी कपल्स की श्रद्धा बरकारर है।
Advertisement
Advertisement