टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बांग्लादेश में ISKCON के चिन्मय प्रभु गिरफ्तार, हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध

ISKCON के चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय में आक्रोश

04:52 AM Nov 25, 2024 IST | Rahul Kumar

ISKCON के चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय में आक्रोश

बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम चीफ महंत चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया हैं, ढाका अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बांग्लादेश की खुफिया पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया हैं। चिन्मय प्रभु ESCAN ने खुद पुष्टि की हैं। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बढ़ रहें जिसे चिन्मय प्रभु लगातार हिन्दुओं की आवाज उठाते रहें हैं।

शुक्रवार रंगपुर में एक विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए अंतरिम सरकार से हिन्दू की रक्षा के लिए अनुरोध किया, रैली में हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक हिन्दू मौजूद थे। प्रभु ने कहा पुरे बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा के लिए अंतरिम सरकार आगे आये। दरअसल बांग्लादेश की पोइस सेना हिन्दुओं की रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रही हैं।

बांग्लादेश में मंदिरों पर हुए हमलों को लेकर चिन्मय प्रभु आवाज मुखर करते रहे हैं ,वह हमेशा से बांग्लादेश सरकार से गुजारिश करते रहें है की हिन्दुओं और उनके मंदिरों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाये जाएँ। पत्रकारों से बात करते हुए प्रभु ने दवा किया हैं कि उन्होंने चटगांव में बांग्लादेश रैपिड एक्शन बटालियन से मदद का अनुरोध किया था, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article