For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में फंसे श्रीलंका के 11 नागरिक सुरक्षित पहुंचे अपने देश

08:57 PM Nov 05, 2023 IST | R.N. Mishra
israel hamas war  गाजा पट्टी में फंसे श्रीलंका के 11 नागरिक सुरक्षित पहुंचे अपने देश

इजरायल हमास युद्ध के बीच गाज़ा पट्टी में फंसे श्रीलंका के 11 नागरिक स्वदेश पहुँच गए हैं। कोलंबो में विदेश मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी में फंसे दो वयस्कों और नौ बच्चों का समूह मिस्र से राफा सीमा पार करके आया है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन की सहायता से लौटने वालों के लिए रसद और हवाई परिवहन की व्यवस्था की थी।

अभी भी गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से के चर्च में फंसे श्रीलंकाई नागरिक
इज़रायल में श्रीलंका के राजदूत निमल बंडारा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 17 श्रीलंकाई लोगों को राफा सीमा पार से गाजा छोड़ने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, चार श्रीलंकाई जो अभी भी गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में एक चर्च में फंसे हुए हैं, सीमा तक पहुंचने में असमर्थ हैं। इसके अलावा नौ और श्रीलंकाई वेस्ट बैंक में रह रहे हैं, जो फिलिस्तीन का है।

दो श्रीलंकाई नागरिकों की मौत
बता दें इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से दो श्रीलंकाई नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को बच्चों से मेल खाने वाले डीएनए टेस्ट के बाद इजरायल में श्रीलंका मिशन ने 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। पहले खबर आई थी कि इजरायल में श्रीलंकाई कर्मचारी को हमास आतंकियों ने बंधक बना लिया है, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि वह 7 अक्टूबर को इजरायल में हमास के हमले के दौरान मारा गया था। 17 अक्टूबर को इजरायल अधिकारियों ने पहले श्रीलंकाई नागरिक की मौत की पुष्टि की। श्रीलंका में किए गए पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत गोली लगने और शरीर में गोली के घाव के कारण हुई थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×