W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Israel-Hamas War: गाजा में मिले 6 इजरायली बंधकों के शव, सुरंग से मिले भारी मात्रा में हथियार

12:48 AM Aug 21, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
israel hamas war  गाजा में मिले 6 इजरायली बंधकों के शव  सुरंग से मिले भारी मात्रा में हथियार
Advertisement

Israel-Hamas War: गाजा में इजरायली सेना और हमास के बीच चल रही भीषण जंग के बीच 6 इजरायली बंधकों के शव बरामद हुए है। सभी का शव गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में मिला है। इजरायली सेना ने इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इजरायल की सेना का कहना है कि बंधकों के साथ इस तरह के व्यवहार तबाही का न्योता है। इजरायल की सेना ने कहा है कि उसने पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान बंधक बनाए गए 6 लोगों के शव बीती रात बरामद किए गए है।

हालांकि, ये शव ऐसे समय में बरामद हुए हैं जब अमेरिका, मिस्र व कतर इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस समझौते में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को रिहा किया जाना भी शामिल है। माना जाता है कि सात अक्टूबर के हमले के बाद अब भी करीब 110 लोगों को हमास ने बंधक बना रखा है। इजराइली अधिकारियों के अनुमान के अनुसार इनमें से करीब एक तिहाई की मौत हो चुकी है।

इजरायली सेना द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 10 मीटर गहरी एक सुरंग का पता चला, जो टनल शॉक्ट की ओर जा रही थी। यहां आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए ब्लास्ट डोर, हथियार और विस्फोटल को निष्क्रिय कर दिया गया। आईडीएफ ने एक वीडियो भी साझा किया है।

इससे पहले बताया गया था कि इजरायल ने बंधकों की रिहाई और सीजफायर के बीच आ रही बाधा को दूर करने की बात स्वीकार कर ली थी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अब आगे की बात करने के लिए कतर पहुंचे हैं। दोहा में गुरुवार और शुक्रवार को इस मामले में चर्चा हुई थी। मध्यस्थों का कहना है कि चर्चा सही दिशा में जा रही है। वहीं ब्लिंकन ने हमास को चेतावनी भी दी है कि यह युद्धविराम का अंतिम मौका है। इसके बाद तबाही रोकनी मुश्किन हो जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×