टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Israel-Hamas War: गाजा में इजरायली सेना का भीषण हमला, स्कूल पर एयरस्ट्राइक, 20 की मौत

01:57 AM Aug 05, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Israel-Hamas War: आज गाजा के दो बड़े शहरों में इजरायली सेना ने हवाई हमला किया। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गयी है। पहले दीर अल बलाह शहर में अस्पताल के पास टेंट शिविर में हुए हमले में 4 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी वही कई लोग घायल हो गये।

Advertisement

रविवार को इजरायल ने गाजा के दो बड़े शहरों में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए है। पहला हमला मध्य गाजा के दीर अल बलाह शहर में किया। यहां आईडीएफ ने अल अक्सा अस्पताल में हुए हमले में 4 फिलिस्तीनियों की मौत हुई और कई गंभीर रूप से घायल हुए है।

जबकि दूसरा हमला उत्तरी गाजा के शेख राजवान में हुआ। आईडीएफ ने हमामा स्कूल को निशाना बनाया। इस हमले में 16 लोगों की मौत हुई है। जबकि करीब 25 लोग घायल हुए है। हमले के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हमला इतना भयानक था कि स्कूल परिसर का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया। इतने जबरदस्त हमले के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

इजरायल द्वारा किए गए यह हमले काफी भयानक थे। जिसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि 7 अक्टूबर के बाद से गाजा में इजरायली हमले लगातार हो रहे हैं। आज एक बार फिर इजरायली सेना ने अचानक एयरस्ट्राइक कर दिया जिसमें 20 लोगों की जान चली गयी। अब तक हुए हमले में 40 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। वही 23 लाख लोग बेघर हो गये हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article