Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Israel-Hamas War: इजरायली सेना की खान यूनिस सेंटर में एंट्री, एक बड़े आतंकी के घर को घेरा

02:31 PM Dec 09, 2023 IST | R.N. Mishra

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से संघर्ष जारी है। इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की स्पेशल फोर्सेज यूनिट ने गाजा के खान यूनिस सेंटर में प्रवेश किया है, जो हमास सैन्य अभियानों के शीर्ष नेताओं मोहम्मद दीफ और याह्या सिनवार का घर है।

Highlights Point

गोलीबार में हमास के कई आतंकी हुए ढेर                                                                                               
आईडीएफ के अधिकारियों ने बताया कि बलों की स्पेशल फोर्सेज यूनिट के 98 डिवीजन ने एक परिसर पर छापा मारा था। यूनिट ने मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर इस परिसर पर छापा मारा था कि 7 अक्टूबर को इजरायल से हमास द्वारा अगवा किए गए बंधकों को यहां रखा गया है। हालांकि,मिली जानकारी के मुताबिक हमास के लोगों ने गोलीबारी की और गोलीबारी में हमास के कई आतंकी मारे गए। वहीं इस हमले में इजरायली सेना के कुछ जवान भी घायल हुए हैं और आईडीएफ के मुताबिक घायल जवानों के परिवारों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आईडीएफ को खान यूनिस सेंटर क्षेत्र में परिसर में कोई बंधक नहीं मिला, लेकिन इसे हमास के लोगों से मुक्त करा लिया गया है। आईडीएफ की एक यूनिट ने कुछ दिन पहले खान यूनिस के पास याह्या सिनवार के घर को घेर लिया था लेकिन वह नहीं मिला। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि आईडीएफ याह्या सिनवार को ढूंढेगा और उसे मार देगा। इजरायल का मानना है कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमास के हमले के पीछे सिनवार ही मास्टरमाइंड था।

Israel-Hamas war: वेस्ट बैंक में इजरायली सेना बड़ा हमला, फिलिस्तीनियों और इजरायली सैनिकों के बीच हिंसक टकराव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article