For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Israel Hamas War: गाजा पर हमला करने के बाद अब आगे क्या करने वाला है इजरायल?

12:38 PM Oct 14, 2023 IST | Anuj Kumar Yadav
israel hamas war  गाजा पर हमला करने के बाद अब आगे क्या करने वाला है इजरायल

इजरायल और हमास के बीच बीते कई दिनों से युद्द चल रहा है इस युद्द की वजह से दूसरे देशों में भी असर पढ रहा है। कई देश इजराइल का समर्थन कर रहै है तो कई देश हमास का समर्थन कर रहे है। इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध विनाशकारी रूप लेता जा रहा है जिसको लेकर कई देश चिंतीत भी है। क्योंकी 7 दिनों तक चले इस युद्ध में दोनों पक्षों को मिलाकर लगभग 3200 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 12 हजार लोग घायल हो चुके हैं।
बाइडेन ने युद्द को लेकर चिंता जाहिर की
वहीं इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को बिना शर्त समर्थन देने का वादा किया है। अमेरिकी प्रशासन इजरायल पर हमास को खत्म करने के तत्काल लक्ष्य से परे सोचने के लिए दबाव डाल रहा है। बाइडेन प्रशासन से जुड़े अधिकारी ने पहचान छिपाने की शर्त पर जानकारी दी कि राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम ने भी इजरायल की मांग के बारे में चिंता व्यक्त की है कि, जिसमे 24 घंटे में उत्तरी गाजा को खाली करने का आदेश है।
यूएन ने क्या कहा
इसको लेकर यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र दोनों का कहना है कि यह समय सीमा अवास्तविक है। इजरायल के मांग करने के तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने स्वीकार किया कि गाजा में निकासी के लिए लंबा समय दिया जाएगा।
क्षेत्रीय संघर्ष भड़कने की आशंका
वहीं इजरायल का समर्थन करने की इच्छा के बाद बाइडेन प्रशासन चिंतीत है क्योंकी इजराइल में हो रहे हमले के बाद संकट पैदा हो सकता है। कहा जा रहा है कि क्षेत्रीय संघर्ष भड़कने की आशंका है। इसके बाद अमेरिका और उसके सहयोगियों को रोकने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक बाइडेन प्रशासन ने इजरायल को अडिग समर्थन दिखाने की कोशिश की है। इजरायली अधिकारियों ने हमास हमले को 9/11 जैसा हमला बताया है और राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग जैसे कुछ लोगों ने इस धारणा को खारिज कर दिया है कि फलस्तीनी नागरिक निर्दोष हो सकते हैं।
युद्द को रोकने के लिए बाइडेन कर रहे कोशिश
जो बाइडेन के सहयोगियों ने हमास के खिलाफ संघर्ष में इजरायल की रणनीति पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाने से परहेज किया है, जिसे अमेरिका और यूरोपीय संघ ने एक आतंकवादी समूह नामित किया गया है। बाइडेन ने शुक्रवार दोपहर को कहा कि लोगों को इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि फलस्तीनियों के भारी बहुमत का हमास से कोई लेना-देना नहीं है। बाइडेन चाहते है कि इजरायल हमास के बीच चल रहे युद्द को रोकने की कोशिश कर रहा है लेकिन इजराइल हमास को खत्म करने की बात पर अड़ा हुआ है

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anuj Kumar Yadav

View all posts

Advertisement
×