टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Israel Iran Conflict: इजराइली हमले के लिए ईरान तैयार, आज रात की सभी उड़ानें की रद्द

12:32 AM Oct 07, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Israel Iran Conflict: इजरायली हमले की आशंका को देखते हुए ईरान ने आज रात की सभी उड़ानें रद्द कर दी है। इजरायल आज रात ईरान पर हमला कर सकता है। यह रात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज 7 अक्टूबर को हमास के हमले की पहली बरसी मनाएगा। इजरायल ने पहले ही ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। रिपोर्ट यह भी है कि इजरायली जवाबी हमले को अमेरिका से मंजूरी भी मिल गई है। हालांकि, अमेरिका ने ईरानी परमाणु संयंत्रों पर हमला न करने का अनुरोध किया है। चार दिन पहले ईरान ने लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया था।

Advertisement

Highlight

7 अक्टूबर को इजरायल पर हुआ था बड़ा हमला

बता दें, 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास की ओर से एक घातक हमला किया गया था। जिसमें लगभग 1200 लोग मारे गए और लगभग 250 बंधक बनाए गए थे। जिसके बाद से अब तक इजरायल पर गाजा पर लगातार हमले करता रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इन हमलों से लगभग 42000 फिलिस्तीनी मारे गए है और गाजा की लगभग पूरी 2.3 मिलियन आबादी विस्थापित हो गई है।

ईरान पर हमला करना हमारा दायित्व- नेतन्याहू बोले

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को ईरान पर जवाबी हमले के अपने वादे को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि इजरायल का दायित्व है कि वह जवाबी हमला करे और ऐसा करेगा। तेल अवीव में किर्या सैन्य मुख्यालय से बोलते हुए, नेतन्याहू ने कहा, दुनिया का कोई भी देश अपने शहरों और नागरिकों पर इस तरह के हमले को स्वीकार नहीं करेगा, और इजरायल भी ऐसा नहीं करेगा। इजरायल का कर्तव्य और अधिकार है कि वह खुद की रक्षा करे और इन हमलों का जवाब दे - और वह ऐसा करेगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article