टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ISRO ने ऊंचाई पर वायु में अंतर एवं प्लाज्मा डायनेमिक्स के अध्ययन के लिए साउंडिंग रॉकेट प्रक्षेपित किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ऊंचाई के साथ हवाओं में आने वाले अंतर और प्लाज्मा गतिकी (डायनेमिक्स) का अध्ययन करने के लिए श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक परिज्ञापी रॉकेट (साउंडिंग रॉकेट) प्रक्षेपित किया है।

04:23 PM Mar 13, 2021 IST | Ujjwal Jain

इसरो के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय के मुताबिक , संगठन ने परिज्ञापी रॉकेटों की श्रृंखला विकसित की है जिसे रोहिणी श्रृंखला कहते हैं और इनमें से आरएच-200, आरएच-300 और आरएच-560 महत्वपूर्ण हैं। ये नाम इन रॉकेटों के व्यास को मिलीमीटर में इंगित करते हैं। 
इसरो ने ट्वीट किया, ‘‘ आज (शुक्रवार को) श्रीहरिकोटा स्थित एसडीएससी एसएचएआर से परिज्ञापी रॉकेट (आरएच-560) को ऊंचाई के साथ हवा और प्लाज्मा गतिकी में आने वाले अंतर का अध्ययन करने के लिए प्रक्षेपित किया गया।’’ 

परिज्ञापी राकेट एक या दो चरण वाले ठोस प्रणोदक राकेट हैं जिनका अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए और ऊपरी वायुमंडलीय क्षेत्रों के अन्‍वेषण हेतु उपयोग किया जाता है। परिज्ञापी रॉकेट, प्रक्षेपण यान और उपग्रह की उप प्रणाली आदि के परीक्षण के लिए भी वहनीय मंच उपलब्ध कराते हैं। 
Advertisement
Next Article