For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ISRO ने साझा कीं राम मंदिर की तस्वीरें, अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है अयोध्या धाम

09:20 AM Jan 22, 2024 IST | Nisha Pathak
isro ने साझा कीं राम मंदिर की तस्वीरें  अंतरिक्ष से ऐसा दिखता है अयोध्या धाम

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां हो चुकी हैं। देशभर के मंदिरों में इस महोत्सव को लेकर उत्साह और उमंग बनी हुई है। इसी बीच, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने राम लला के मंदिर से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें इसरो के स्वदेशी उपग्रहों की मदद से ली गई है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अंतरिक्ष से राम मंदिर की तस्वीरें खींची।

ISRO ने राम मंदिर की साझा की तस्वीरें

इस तस्वीर में अयोध्या स्थित 2.7 एकड़ में फैले राम जन्मभूमि स्थल को देख सकते हैं। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की इस तस्वीर को इसरो ने पिछले वर्ष 16 दिसंबर को ली थी। हालांकि उसके बाद से अयोध्या में घने कोहरे के चलते अन्य तस्वीरों को लेना कठिन हो गया था। इसरो द्वारा उपग्रह से ली गई तस्वीरों में दशरथ महल और सरयू नदी साफ दिख रही हैं, साथ ही अयोध्या के रेलवे स्टेशन भी दिखा दे रहा है। इन तस्वीरों को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर से क्लिक किया गया है।

मूर्ति स्थापना में मददगार हुई ये तकनीक

राम मंदिर निर्माण के कई चरणों में इसरो की तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। जिसमें एक बड़ी चुनौती भगवान राम की मूर्ति स्थापना के लिए सटीक स्थान को चुनना था। लेकिन ट्रस्ट चाहता था की मूर्ति गर्भगृह के अंदर 3X6 फीट वाली जगह पर ही रखी जाए, जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। इसरो की तकनीक डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम आधारित निर्देशांक का इस्तेमाल किया गया। जिसके लिए 1-3 सेंटीमीटक तक सटीक निर्देशांक तैयार किए गए थे। जिसके जरिए मंदिर के गर्भगृह में मूर्ति की स्थापना का आधार बना। ये तकनीक मूर्ति स्थापना में मददगार साबित हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×