W3Schools
Advertisement

अमित शाह से मिले सीएम विष्णुदेव साय, विकास और नक्सलवाद से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

12:44 AM Aug 02, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
अमित शाह से मिले सीएम विष्णुदेव साय  विकास और नक्सलवाद से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर गृह मंत्री से चर्चा। मुख्यमंत्री साय ने गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Advertisement

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 'समन्वित विकास और सुरक्षा' नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास और सुरक्षा में केंद्रीय गृह मंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की इन पहलों की सराहना की। उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का वादा किया।

Advertisement

अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियां तेज

बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, और आर्थिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×