For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IT Raid in Noida: आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कंपनियों के परिसरों में छापे मारे

01:04 AM Jan 05, 2024 IST | Sagar Kapoor
it raid in noida  आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कंपनियों के परिसरों में छापे मारे

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित प्रमुख रियल एस्टेट समूहों पर कर चोरी की जांच के तहत छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कारोबार से संबंधित भूटानी इंफ्रा, ग्रुप 108, लॉजिक्स और कुछ अन्य कंपनियों के समूहों के परिसरों पर छापेमारी की।
सूत्रों के अनुसार, दोपहर को शुरू हुई छापेमारी में नोएडा, दिल्ली और हरियाणा के फरीदाबाद में कुल 37 ठिकानों की तलाशी ली गई।
भूटानी इंफ्रा, लॉजिक्स ग्रुप और ग्रुप 108 की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान में जुटी टीम ने इन समूहों के खातों और भंडार की जांच की। उन्होंने कहा कि छापेमारी अभी जारी है।
भूटानी इंफ्रा ने पिछले साल बताया था कि वह नोएडा में चार परियोजनाओं में 1.5 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र विकसित कर रही है और पहली बार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बाहर गोवा सहित चार स्थानों पर अपने काम का विस्तार कर रही है। लॉजिक्स समूह ने आवासीय इकाइयों के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेक्टर के लिए बड़े स्तर पर निर्माण किया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×