मैंने मुख्यमंत्री को बताया था, मैं गार्डियन मंत्री नहीं बनना चाहता : बालासाहेब थोराट
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बताया था कि उन्हें कोल्हापुर के गार्डियन मंत्री का पद नहीं चाहिए।
03:51 PM Jan 09, 2020 IST | Shera Rajput
मुंबई : कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बताया था कि उन्हें कोल्हापुर के गार्डियन मंत्री का पद नहीं चाहिए।
Advertisement
महाराष्ट्र में मंत्रियों को प्रत्येक जिले का प्रभार दिया जाता है जिसे गार्डियन मंत्री कहा जाता है।
थोराट ने से कहा कि राज्य कांग्रेस प्रमुख और कांग्रेस विधायी पार्टी के नेता के रूप में उनके पास अन्य जिम्मेदारियां थीं।
उन्होंने कहा, “राकांपा और शिवसेना के साथ सत्ता के बंटवारे में हमें गार्डियन मंत्री के 11 पद मिले थे। मेरे पास अन्य जिम्मेदारियां भी हैं। मैंने पहले ही घोषणा की थी कि मैं गार्डियन मंत्री नहीं बनना चाहता। मैंने मुख्यमंत्री को यह बता दिया था।”
थोराट ने कहा, “कांग्रेस के 12 मंत्री हैं। ऐसा लगता है कि राज्यमंत्री विश्वजीत कदम को गार्डियन मंत्री की सूची से बाहर कर दिया गया…। उन्हें गार्डियन मंत्री की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।”
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार को मिले मंत्रालय पर उनकी नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर थोराट ने कहा कि वडेट्टीवार को राहत और पुनर्वास विभाग मिलने वाला था लेकिन वह शिवसेना के संजय राठौड़ को दे दिया गया और भूकंप पुनर्वास विभाग वडेट्टीवार के लिए छोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा कि गलती को सुधार दिया जाएगा।
Advertisement