Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K : सेना को मिली बड़ी कामयाबी, सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से सुरक्षा बलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

12:14 AM Jul 31, 2022 IST | Shera Rajput

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से सुरक्षा बलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से सुरक्षा बलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
Advertisement
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन और 11 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सोपोर (बारामूला जिले) में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।’’
प्रवक्ता के मुताबिक, आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में विशेष सूचना के आधार पर हादीपोरा-रफियाबाद में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त चौकी स्थापित की गई थी।
उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान संयुक्त दल ने लोरिहामा लिंक रोड से हद्दीपोरा की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका, जिन्होंने संयुक्त नाका दल को देखकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।’’
गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादियों की पहचान तारिक अहमद वानी और इशफाक अहमद वानी के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के रंगरेथ के रहने वाले हैं।
Advertisement
Next Article