Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K : भाजपा नेता का शव कठुआ में पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

08:34 PM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हीरानगर कस्बे में एक ग्रामीण ने सुबह उनके घर से कुछ दूरी पर सोम राज का शव पेड़ से लटका देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
Advertisement
परिवार ने सरकार से न्याय दिलाने की मांग की
अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव पर खून के निशान थे।सूत्रों ने बताया कि राज पिछले तीन दिनों से लापता थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हालांकि, राज के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने सरकार से उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, राज के घर पहुंचे भाजपा के कई नेताओं ने उनकी मौत के मामले की जांच की मांग की है।
Advertisement
Next Article