Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

01:05 PM Feb 25, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
Advertisement
आतंकियों ने शुरू की गोलीबारी : पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के परिणामस्वरूप यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Advertisement
Next Article