Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K : शोपियां जिले में तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़, जवानों ने एक दहशगर्द को किया ढेर

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

09:10 AM Apr 01, 2022 IST | Desk Team

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी की और फिर तलाश अभियान चलाया।
तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़
पुलिस अधिकारी ने कहा, सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और यह मुठभेड़ में तब्दील हो गई। अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया।
Advertisement
अभी भी जारी है तलाशी अभियान
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह किस आतंकवादी संगठन से जुड़ा था। उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है।
Advertisement
Next Article